समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर [रामरूप राय] :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरसाहा पंचायत में संदिग्ध अवस्था में एक बच्चे का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृत बच्चे की पहचान दीपक कुमार राम के पुत्र दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई।
घटना के संदर्श में बताया जाता है दिव्यांशु बीते चार दिनों से घर से लापता था, जिसको लेकर परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन दिया था। बावजूद इसके पुलिस ने समय रहते कोई संज्ञान नही लिया। इसी बीच बच्चे की लाश संदिग्ध अवस्था बरामद हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई हैं। वही परिजन बच्चा की हत्या कर दिये जाने का आरोप लगा रहे हैं। मामले को लेकर पटोरी एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद ने कहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत होने के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस जांच कर रही है।
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…
समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…
घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…