समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बार फिर बेखौफ चोरों ने पुलिसिया व्यवस्था को धत्ता बताते हुए एक बंद घर को अपना निशाना बनाया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ले का है। जहां अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ कमरे में रखे अलमारी से 12 हजार रुपये नगद, लगभग साढ़े तीन लाख रुपए के स्वर्ण आभूषण, जमीन के कागजात और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
सोमवार की सुबह जब गृह स्वामी अपने घर पर पहुंचे तब उन्होंने घर का ताला टूटा और सामान बिखरा पड़ा देखा। जिसके बाद गृह स्वामी ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। शहर के बीचों-बीच रिहायशी मोहल्ले में हुए इस चोरी की वारदात ने एक बार फिर पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…