Samastipur

समस्तीपुर में सुरक्षा मानकों को ताक पर रख की जा रही पटाखों की बिक्री, पिछले वर्ष लगी थी भयंकर आग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- दीपावली के त्योहार में बस कुछ ही दिन शेष रह गये हैं। इससे शहर में कई चौक चौराहों पर बाजारों में पटाखे की दुकानें सज चुकी है। जहां आग से सुरक्षा के कोई बेहतर इंतजाम नहीं दिखता हैं। इसके बावजूद हादसों को रोकने और नियम के अनुसार पटाखों की बिक्री कराने के लिए प्रशासन भी सुस्त बना हुआ है जबकि नियम के विपरीत दुकानों पर ही पटाखों का स्टाक भी रखा जा रहा है जिससे हादसे हो सकते हैं।

बताया जाता है कि दुकानों में केवल सैंपल होने चाहिए, स्टाक रिहाइशी इलाके से दूर होना चाहिए। कई पटाखे व्यापारी रिहाइशी इलाके से दूर गोदाम होना बताकर दुकान पर ही रिहाइशी इलाके में घरों में ही पटाखों का स्टाक रख रहे हैं। ऐसी ही लापरवाही के कारण पिछले वर्ष शहर के गोला रोड में बड़ी मस्जिद के सामने स्थित दो पटाखा दुकान में आग लगी थी। हालांकि समय रहते उस पर काबू पा लिया गया था। वरना भयंकर हादसा हो सकती थी। इधर प्रशासन की ओर से पटाखों की बिक्री को लेकर तय मानक का पालन नहीं कराया जा रहा है।

बाइट :

बगैर लाइसेंस के पटाखा की बिक्री नहीं की जा सकती है। इसकी जांच की जा रही है। पटाखों की बिक्री को लेकर तय मानक का पालन हर हाल में सभी को करना है। अगर ऐसा नहीं होता है तो दोषी पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

-दिलीप कुमार, एसडीओ सदर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

6 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

6 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

6 घंटे ago