समस्तीपुर : समस्तीपुर के रेलवे अधिकारी क्लब में आज से तीन दिवसीय शल्य चिकित्सकों का एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के बिहार शाखा का 42 वां राज्यस्तरीय वार्षिक कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. प्रियरंजन राष्ट्रीय सचिव, डॉ. अतुल वर्मा, डॉ. मृत्युंजय आर्या, डॉ. यू सी ईसार, डॉ. आभा रानी सिन्हा और डॉ. जी सी कर्ण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के पहले दिन रेलवे अस्पलाल से लाइव सर्जरी एवं गईनी का संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कांफ्रेंस में बिहार के अलावे कोलकता, दिल्ली से लगभग 250 से 300 डेलीगेट भाग लेकर अपने अनुभवों को साझा करेंगे। समस्तीपुर में पहली बार एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया का राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस के आयोजन से चिकित्सकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजित वर्कशाप को लेकर चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से सर्जरी के क्षेत्र में काम कर रहे चिकित्सकों को नई तकनीक से रूबरू होने का मौका मिलता है। यहां पर डॉक्टर अपने अनुभवों को साझा करते हैं जिससे उन्हें काफी फायदा मिलता है।
वीडियो…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…
समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…