समस्तीपुर/कल्याणपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कल्याणपुर प्रखंड के सिमरिया भिंडी पंचायत के पंचायत सरकार भवन में आयोजित किया गया। इसमें सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा अपने विभागों की संचालित योजनाओं के बारे में लाभ लेने के लिए जानकारियां उपलब्ध कराई गई। इसमें कृषि, सहकारिता, शिक्षा, स्वास्थ, समाज कल्याण, कल्याण, उद्यान एव सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसंवाद नामक पुस्तिका का वितरण किया गया। इस पुस्तिका को प्राप्त कर आम जन में काफी प्रसन्नता देखी गई।
इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा अपने अध्यक्षीय संबोधन में भारत माला परियोजना में सहयोग करने के सभी को धन्यवाद दिया गया। बताते चलें की इस योजना के 2500 मीटर कल्याणपुर में पड़ता है, इसमें सहयोग लिए विशेष रूप से सिमरिया भिंडी पंचायत के जनता प्रति विशेष रूप से आभार जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी के द्वारा सरकारी योजनायों का लाभ लेने के लिए विभिन्न विभागों के वेबसाइट को देखते रहने की अपील की गई। सूचना जनसंपर्क विभाग के पोर्टल का अवलोकन करने का आग्रह किया ताकि सभी विभागों की योजनाओं की अद्यतन जानकारी प्राप्त हो सके।
साइबर क्राइम से सतर्क रहने की सलाह दी गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा अज्ञात मोबाइल नंबर से आने वाले फोन पर लालच की चक्कर में अपना व्यक्तिगत जानकारी साझा नही करें। बहुत सारी योजनाओं के संबंध में जानकारी नहीं रहने के कारण आवेदन प्राप्त नहीं हो रहे है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में कम आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, इसके लिए जिला पदाधिकारी के द्वारा नवजात शिशुओं का जन्म प्रमाण पत्र एवम आधार कार्ड बनाने पर जोर दिया गया। मंच संचालन अपर समाहर्ता के द्वारा अपने शानदार अंदाज में किया गया वही धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा किया गया।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…
समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…