Samastipur

दलसिंहसराय में दो बहन तालाब में डूबी, एक को ग्रामीणों ने बचाया वहीं दूसरी की मौत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना अंतर्गत बुलाकीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-10 में शनिवार को पोखर में डूबने से एक बहन की मौत हो गई, वहीं दूसरी बहन को ग्रामीणों ने पोखर के पानी से निकाल बचा लिया। मृत किशोरी की पहचान सोनी कुमारी (11 वर्ष) बताया गया है। सोनी वार्ड संख्या-10 के ही राजेश महतो की पुत्री थी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस से अनुमंडल अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर पुलिस प्रक्रियाओं को पूर्ण किया।

परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया कि सोनी एवं राधा शौच के लिये मोहल्ले के पास स्थित पोखर के पास गई थी। वहां पैर फिसलने से दोनो बहने पानी में डूबने लगी। हल्ला पर जुटे ग्रामीणों ने दोनो बहनों को पानी से बाहर निकाल कर इलाज के लिये सोनी को अनुमंडल भेजा। जहां ऑन ड्यूटी चिकत्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। राधा का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। सोनी की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। वहीं मोहल्ले के अन्य लोग भी गमगीन नजर आ रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

4 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

10 घंटे ago