Samastipur

तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव का हुआ आगाज, निमंत्रण के बावजूद एक भी मंत्री और सांसद नहीं हुए शामिल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित विद्यापति धाम में आज के तीन दिवसीय ग्यारवें विद्यापति राजकीय महोत्सव का आगाज हो गया। 25 नवंबर से 27 नवंबर तक चलने वाले इस राजकीय महोत्सव का उद्घाटन विभूतिपुर से सीपीआईएम विधायक अजय कुमार, बीजेपी एमएमसी डॉ तरुण कुमार, डीएम योगेंद्र सिंह और एसपी विनय तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस महोत्सव के प्रथम दिन विपिन कुमार मिश्र के द्वारा शंखनाद प्रस्तुत किया गया। वहीं गज़ल गायक कुमार सत्यम और मैथिली गायिका सुश्री जुली झा ने अपनी गायकी से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव में वित्त वाणिज्यकर और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को मुख्य अतिथि के रूप शिरकत करना था, लेकिन इस महोत्सव में बिहार सरकार के कोई भी मंत्री उपस्थित नही हुए। जिस कारण यह महोत्सव फीका दिखा।

राजकीय महोत्सव को संबोधित करते हुए सीपीआईएम के विभूतिपुर से विधायक अजय कुमार ने कहा कि कवि विद्यापति ने जो उस वक्त की स्थिति परिस्थितियों को देखकर रचनाएं की थी आज के समय में वो समस्तीपुर वो विद्यापति नहीं है। शुरू जरूर वहां से हुआ लेकिन विकास के रास्ते पर हमारा देश हमारा समाज दूर चला गया। विज्ञान के क्षेत्र में काफी विकास किया उसमें भी साहित्य की भूमिका रही है। 600 साल पूर्व उनकी रचनायों को पढ़ने के बाद आज हम मिथिला की संस्कृति, परंपरा को समझ पाएंगे।

वहीं इस राजकीय महोत्सव में बिहार सरकार के किसी मंत्री के शामिल नही होने को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए इस सवाल को वो मुख्यमंत्री के संज्ञान में जरूर लाएंगे। वहीं बीजेपी एमएलसी डॉ तरुण कुमार ने मैथिल कोकिल कवि विद्यापति की निर्वाणस्थली पर आयोजित राजकीय महोत्सव को लेकर सरकार को गंभीरता दिखाने की बात कही।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

7 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

14 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

19 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

20 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

20 घंटे ago