Samastipur

पूसा से विकसित गन्ना के दो प्रभेदों को विभिन्न राज्यों में व्यवसायिक खेती के लिए माना गया उपयुक्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा विकसित गन्ना के दो प्रभेद को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं असम में व्यावसायिक खेती के लिए चयनित किया गया है। इस संबंध में अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना गन्ना की वार्षिक बैठक में निर्णय लिया गया। यह दोनों प्रभेद राजेंद्र गन्ना एक सीओपी 16437 तथा राजेंद्र गन्ना 8 सीओपी 17437 है। राजेंद्र गन्ना एक की औसत उपज 86.43 टन प्रति हेक्टेयर पाई गई है जो वर्तमान में सबसे अच्छे मानक प्रभेद से 15.5 1% अधिक है।

इसके औसत चीनी के उत्पादन क्षमता 10.70 टन प्रति हेक्टेयर है जो मुख्य मानक प्रभेद से 18.63% अधिक है इस प्रभेद के गन्ना के रस में चीनी की औसत मात्रा 17.88% पाई गई है। राजेंद्र गन्ना आठ की औसत उपज 8 9.33 टन प्रति हेक्टेयर है जो मानक प्रभेद से 18.23% अधिक है इस प्रभेद में चीनी की औसत उत्पादन क्षमता 11. 07 टन प्रति हेक्टेयर है जो मानक प्रभेद से 18.13 प्रतिशत अधिक है।

कुलपति डॉ. पीएस पांडे ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि यहां के प्रभेद का चयन चार अन्य राज्यों में भी व्यावसायिक उपयोग के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक किसानों के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया की इन दोनों प्रभेद के व्यावसायिक उपयोग से देश में भी चीनी के उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि संभावित है।

कुलपति डॉ. पीएस पांडे

गन्ना अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. एके सिंह ने कहा कि इस प्रभेद से उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार एवं असम के चीनी मिलों को तथा किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि कुलपति डॉक्टर पीएस पांडे के नेतृत्व में विश्वविद्यालय लगातार प्रगति कर रहा है। कुलपति किसानों की सेवा के लिए वैज्ञानिकों को अक्सर प्रेरित करते रहते हैं। गन्ना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. डीएनकामत ने बताया कि यह दोनों प्रभेद कई बीमारियों से रोग रोधी है तथा विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में भी इसका अच्छा उत्पादन होता है।

जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय के कई अन्य प्रभेद देश में अन्य राज्यो मैं व्यावसायिक उपयोग के लिए जारी करने को लेकर कुलपति डॉ. पीएस पांडे के नेतृत्व में प्रयास किया जा रहा है और ऐसी संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों में 8 से 10 विभिन्न फसलों के प्रभेदो को अधिसूचित किया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

4 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

5 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

7 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

7 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

10 घंटे ago