समस्तीपुर /विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- महाकवि कोकिल विद्यापति जी की समाधि भूमि विद्यापतिधाम में कला-संस्कृति युवा विभाग व जिला प्रशासन द्वारा आगामी 25 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले ग्यारहवें विद्यापति राजकीय महोत्सव में बिहार की शान नामचीन गजल गायक कुमार सत्यम व मैथिली लोक गायिका जूली झा के सुरों से महफिल सजेगी। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों है।
विद्यापतिधाम मंदिर के पार्श्व स्थित रेलवे मैदान में आयोजित होने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की शाम को गुलजार करने के लिए गजल गायक कुमार सत्यम व मैथिली गायिका जूली झा के आगमन को लेकर स्थानीय श्रोताओं में भी उत्साह चरम पर है। इसके लिए यहां भव्य हैंगिंग पंडाल व मंच का निर्माण कराया जा रहा है। तीन दिवसीय इस महोत्सव का उद्घाटन वित्त, वाणिज्य कर सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह सांसद नित्यानंद राय, पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेजप्रताप यादव,कला-संस्कृति व युवा विभाग मंत्री जितेंद्र कुमार राय, राजस्व व भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, भवन निर्माण विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी, विधानसभा उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, सांसद प्रिंस राज, चौधरी महबूब अली कैसर सहित जिले के तमाम विधान मंडल सदस्यों तथा जिप अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है।
जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि 25 नवंबर को अपराह्न 4.30 बजे महोत्सव का आगाज होगा। पहले दिन ही अपराह्न 6.40 बजे से कुमार सत्यम के सुरों की महफिल सजेगी। वहीं रात्रि में 8:30 बजे से जूली झा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। दूसरे दिन कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगी। संध्या में लोक गायक हिमांशु यादव, कुमारी सुप्रिया व भवानी शेखर अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं संध्या 7 बजे से जाने माने लोक गायक सतेन्द्र कुमार संगीत अपनी प्रस्तुतियों से भक्ति का माहौल बनायेंगे । 27 नवंबर को महोत्सव का समापन स्थानीय बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की प्रस्तुतियों के साथ होगा।
वर्ष 2013 में विद्यापति राजकीय महोत्सव की शुरुआत की गई थी। अब तक महोत्सव में सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा, पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल, तृप्ति शाक्या, मैथिली ठाकुर, देवी, देवाशीष दास गुप्ता, राकेश राज शानू आदि ने अपनी अपनी प्रस्तुतियों से महोत्सव को बनाया हैं।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…
समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…
समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…