Samastipur

विद्यापति राजकीय महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन, SDO ने लिया जायजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- भक्त व भगवान की नगरी विद्यापतिधाम में आगामी 25 से 27 नबंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में प्रशासनिक कवायद जारी है। तैयारियों में किसी तरह की कोई कमी नहीं रह जाएं इस बाबत अनुमंडलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने गुरूवार को समारोह स्थल (रेलवे मैदान) का जायजा लिया।

उन्होंने सांस्कृतिक मंच समेत विशाल दर्शक पंडाल निर्माण के उपरांत आंतरिक साज – सज्जा, सुव्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियों को जिलाधिकारी के निर्देशन के अनुसार अंतिम रूप दिया जा रहा है। महोत्सव को लेकर विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर, विद्यापति स्मारक सहित आसपास के इलाके में रंग-रोगन कराने के उपरांत प्रकाश की उत्तम व्यवस्था, साफ-सफाई की जा रही हैं।

इसके अलावा गैलरी युक्त भव्य पंडाल का निर्माण करवाया जा चुका है। ताकि आगंतुकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के मद्देनजर जगह-जगह होर्डिंग्स, तोरण द्वार लगवाया जा है। वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग बनाने सहित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समारोह स्थल रेलवे मैदान का स्थलीय निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, कलाकारों व श्रद्धालुओं के लिये सुरक्षा व समुचित व्यवस्था महोत्सव के दौरान रखी जाएगी। उन्होंने जगह-जगह पार्किंग व्यवस्था, ड्रॉप गेट निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। मौके पर बीडीओ महताब अंसारी, सीओ अजय कुमार, कैलाश पासवान, दीपक कुमार गिरि, सतीश गिरि, गणेश कुमार आदि मौजूद रहेे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

4 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

5 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

18 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

18 घंटे ago