Samastipur

जयनगर-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन पर उपद्रवियों ने किया पथराव, मची अफरा-तफरी, कई यात्री घायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड स्थित रामभद्रपुर स्टेशन पर खड़ी सवारी गाड़ी में उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। जिसके कारण ट्रेन में बैठे आधा दर्जन यात्री घायल हो गये। पथराव की घटना से ट्रेन में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना से डरे यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे।

वही कुछ यात्रियों ने उपद्रवियों का पीछा किया और एक को पकड़ लिया। जिसे लोगों ने आरपीएफ के हवाले कर दिया है। जिसके बाद आरपीएफ ने मामला दर्ज किया और मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल पकड़े गये उपद्रवी से पूछताछ की जा रही है। जिसकी निशानदेही पर आरपीएफ और जीआरपी अन्य उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

बता दें कि उपद्रवियों ने जयनगर-समस्तीपुर सवारी गाड़ी पर पथराव किया था। हायाघाट स्टेशन पर इस ट्रेन में उपद्रवी सवार हुए थे। ट्रेन की बोगी में बदमाशों के बीच मारपीट हुई थी। जिसके बाद सभी रामभद्रपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गये और ट्रेन पर पथराव करने लगे। पथराव से इस दौरान कई यात्री घायल हो गये जिन्हें प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल आरपीएफ और जीआरपी मामले की छानबीन में जुटी है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

8 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

8 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

8 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

16 घंटे ago