Samastipur

दिनदहाड़े चाय दुकानदार पर फायरिंग मामले में चंदन झा समेत तीन पर FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड में आदर्श नगर चौक के पास दिनदहाड़े की गई फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चाय दुकानदार शंभू साह ने दुकान पर तीन व्यक्तियों द्वारा हवाई फायरिंग करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये मुफ्फसिल थाना की पुलिस मामले की छानबीन की। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी करने में जुटी ही हुई है। हालांकि घटना के 24 घंटों से अधिक बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी नही कर पायी है।

बता दे की मंगलवार की दोपहर मोहनपुर रोड आदर्श नगर चौक पर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। जिसमें चाय दुकानदार एवं उनकी पत्नी के साथ मारपीट भी की गयी थी। साथ ही दुकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। फिर आकर फायरिंग करने लगा था। दिनदहाड़े सरेआम फायरिंग के बाद मोहनपुर रोड में अफरा-तफरी का माहौल मच गया था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश बाइक पर सवार होकर आदर्श नगर की ओर फरार हो गए थे। इसके बाद पहुंची मुफस्सिल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस विभाग के द्वारा बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार चाय दुकानदार शंभू साह अपनी बेटी की शादी में अमरदीप कुमार के नामक व्यक्ति को अपना जमीन देकर रूपया लिया था। अमरदीप कुमार उक्त जमीन पर आरोपी चंदन झा को बेच दिया। आरोपी चंदन झा चाय दुकानदार शंभू साह को जमीन इसके नाम से लिखने हेतु दबाव बना रहा था।

जबकि शंभू साह अमरदीप कुमार को जमीन लिखने के लिये बोल रहा था। इसी बात को लेकर आरोपी चंदन झा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शंभू साह के दुकान पर हवाई फायरिंग किया। इस संदर्भ में मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में चंदन झा समेत तीन आरोपी के उपर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

60 मिनट ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

6 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

10 घंटे ago