Samastipur

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निदेशक ने कॉलेज प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष से किया जवाब-तलब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/सरायरंजन :- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निदेशक (शैक्षणिक) ने केएसआर इंटर कॉलेज सरायरंजन के अध्यक्ष से जवाबतलब किया है। इस संबंध में निदेशक ने कॉलेज के अध्यक्ष को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि शंभू झा एवं अन्य शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों के परिवाद में अंकित बिंदुओं की संयुक्त जांच कर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के लिए समिति ने डीईओ को पत्र भेजा था।

उक्त पत्र के आलोक में प्रेषित जांच प्रतिवेदन में यह अंकित किया गया है कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) द्वारा प्रेषित संयुक्त जांच प्रतिवेदन के अनुसार जांच में पाया गया कि 11 अगस्त 2022 को प्रबंध समिति की बैठक की सूचना महाविद्यालय के कर्मियों को नहीं दी गई। यदि किसी कारणवश 10 अगस्त 2022 को बैठक नहीं हो सकी तो पुन: सभी को सूचित करते हुए अगली बैठक रखी जानी चाहिए थी।

शिक्षक, शिक्षकेतर प्रतिनिधि, शिक्षकेतर कर्मियों के बीच से शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों के द्वारा चयन के माध्यम से करना था, जिसकी अनदेखी की गई है। चंद उपस्थित शिक्षक, शिक्षकेतरकर्मी एवं अभिभावक से ही चयन कर प्रबंध समिति का गठन किया गया। अत: पत्र प्राप्ति के 7 दिनों के अंदर उक्त बिंदुओं के संबंध में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। क्यों नहीं आपके द्वारा गठित शासी निकाय एवं प्रबंध समिति को भंग करते हुए नई कमेटी गठित करने की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई की जाय।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

1 घंटा ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

2 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

2 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

3 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

12 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

13 घंटे ago