समस्तीपुर :- समस्तीपुर के विद्यापतिनगर प्रखंड के विद्यापतिधाम में आज से तीन दिवसीय 11वें विद्यापति राजकीय महोत्सव का आगाज हो गया। 25 नवंबर से 27 नवंबर तक चलने वाले इस राजकीय महोत्सव का उद्घाटन विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार.डीएम योगेंद्र सिंह और एसपी विनय तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
समारोह को लेकर मंदिर परिसर और विद्यापति स्मारक की साफ-सफाई व सजावट, लाइटिंग, पंडाल निर्माण, मुख्य मंच निर्माण कार्य, बेरेकेटिंग, साउंड सिस्टम, पार्किंग स्थल सहित अन्य जगहों को सजाया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी करने वाले थे लेकिन किसी कारणवश वह उपस्थित नहीं हो सके। जिस कारण 11वां विद्यापति राजकीय महोत्सव फिका रहा। कार्यक्रम से माननीयों ने दूरी बना कर रखी।
उद्घाटन कार्यक्रम में एक मात्र विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार उपस्थित रहे। बाद में MLC तरूण चौधरी भी शामिल हुए। विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने विजय चौधरी के शामिल नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा की इस मामले को वह मुख्यमंत्री के पास रखेंगे।
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…