Samastipur

पूर्व उप-मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष दलसिंहसराय पहुंच मृतक अंडा कारोबारी के परिजनों से मिले, चाचा-भतीजे की सरकार पर जमकर बोला हमला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार सरकार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिंहा शुक्रवार को समस्तीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने दलसिंहसराय के मधैपुर स्थित मृतक मुर्गा व्यवसायी प्रेम कुमार सिंह उर्फ जीवछ सिंह के परिजनों से किया मुलाक़ात करते हुए सांत्वना दिया। वहीं विजय कुमार सिंहा ने चाचा-भतीजा की जोड़ी पर जमकर निशाना साधते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि पूरा बिहार अराजकता का शिकार हो चुका है। सत्ता में बैठे लोग कुर्सी के लिए मारामारी कर रहें हैं और प्रशासन बेलगाम हो चुका है। प्रशासन पर ही अपराधी हमला कर रहा है। सिपाही की हत्या कर देता है। आपके ही जिला में दारोगा की हत्या कर देता है। आज ही जहानाबाद में एक दारोगा पर हमला कर गोली मारा है। पूरी तरह से बिहार में लॉ एंड ऑर्डर नहीं है और यह सरकार अक्षम है।

इनके भ्रष्ट पदाधिकारी दारू, बालू व जमीन माफियागिरी में लगे रहते हैं। कानून का राज स्थापित नहीं हो सकता है। क्योंकि सत्ता में जो लोग बैठे हैं वो अपराधियों को संरक्षित करने वाले हैं। ये जंगलराज लाने वाले लोग बैठे हैं। अक्षम पदाधिकारियों को सरकार हटाती क्योंकि नहीं है, क्या मजबूरी है। आज बिहार में दारोगा पर हमला हुआ है उसमें क्या एक्शन हुआ।

वैशाली में एक सिपाही की हत्या होती है उसके साथ जो इसआई और सिपाही थे उसने एनकाउंटर क्योंकि नहीं किया। जब उसी अपराधी को पब्लिक पकड़कर देती तो थाना ले जाने के क्रम में सरगना को बचाने व राज खुलने के डर से एनकाउंटर कर दिया जाता है। जहां सरकार से संरक्षित अपराध हो, सरकार की संलिप्तता हो वहां इनसे उम्मीद करना मुश्किल है। हमने राजयपाल महोदय से भी कहा है कि बिहार में कानून का राज नहीं है। यह सरकार भी सक्षम नहीं है।

सीएम विधि विभाग व गृह विभाग की भी मॉनिटरिंग करते हैं और वह खुद भी गृह विभाग के मंत्री हैं। इनको इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि इनसे सरकार नहीं चल रही है। चाचा (नीतीश कुमार) कुर्सी बचाने में लगे हैं। जब तक लूट की छूट है चाचा-भतीजा (तेजस्वी यादव) करते रहेंगे। दोनों एक दूसरे को स्वार्थ व महत्वकांक्षा से एक दूसरे को ठगते रहेंगे तो बिहार में कानून व्यवस्था बद से बदतर रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

8 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

8 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

17 घंटे ago