Samastipur

पूर्वोत्तर भारत में पहली बार ड्रोन पायलट के ट्रेनिंग की शुरुआत समस्तीपुर के केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में पूर्वोत्तर भारत में पहली बार ड्रोन पायलट के ट्रेनिंग की शुरुआत की गयी है। ड्रोन पायलट के पहले बैच के कोर्स की समाप्ति और सर्टिफिकेट वितरण को लेकर विश्वविद्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बोलते हुये कुलपति डॉ. पीएस पांडेय ने कहा कि ड्रोन के क्षेत्र में कृषि में अपार संभावनाएं हझ। उन्होनें कहा कि आने वाले समय मे कृषि का स्वरुप बदलने वाला है। इसी को ध्यान में रखकर विश्वविद्यालय डिजिटल एग्रीकल्चर के सभी स्वरूप पर विशेष ध्यान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में डिजिटल एग्रीकल्चर को लेकर जल्द ही एक नया स्कूल खोलने का भी प्रयास किया जा रहा है। डॉ. पांडेय ने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से विश्वविद्यालय में डिजिटल एग्रीकल्चर पर एक विशिष्ट प्रयोगशालाओं की भी स्थापना की जा रही है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रिमोट के माध्यम से करेंगे।

डॉ. पांडेय ने बताया कि ड्रोन पायलट को पायलट लाइसेंस देने वाली भारत सरकार की एक मात्र संस्था डीजीसीए से भी लाइसेंस दिया जायेगा। उन्होने कहा कि ड्रोन पायलट की इतनी अधिक मांग है कि जिन लोगो ने ट्रेनिंग समाप्त की है उन्हें आज से ही नौकरी का आफर भी मिल गया है। उन्होंने कहा कि विश्व विद्यालय पूरे देश में डिजिटल एग्रीकल्चर मेॆ लीड रोल अदा करना चाहता है। ड्रोन रिपेयरिंग और मेंटेनेंस को लेकर भी जल्द ही प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की जायेगी।

अभियंत्रण महाविद्यालय के डीन डॉ. अम्बरीष कुमार ने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक देश में आने वाले समय में दस लाख से अधिक ड्रोन पायलट की आवश्यकता है। कुलपति डिजिटल कृषि को लेकर बहुत गंभीर है और इन्होंने कई ऐसे निर्णय लिये हैं जिसके परिणामस्वरूप देश भर में विश्वविद्यालय एक अग्रणी संस्था बनकर उभरेगा और कृषि के आधुनिकीकरण मे नया इतिहास लिखेगा।

कार्यक्रम को निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. एमएस कुंडू, निदेशक शिक्षा डॉ. पीके झा तथा निदेशक शोध डॉ. एके सिंह ने भी संबोधित किया और अपने विचार रखे। कार्यक्रम में निदेशक योजना डॉ. एसके समीर, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस के जैन, डॉ. राम सुरेश वर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. राकेश मणि शर्मा, डॉ. राम दत्त, डॉ. कुमार राज्यवर्धन समेत विभिन्न वैज्ञानिक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

8 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

9 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

18 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago