समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंद किशोर यादव हत्याकांड में जिला SIT की टीम ने चिन्हित एक और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पटना के दीघा में छुपा हुआ था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नालंदा जिला रहने वाले उमेश प्रसाद उर्फ हड्डी गोप के पुत्र अमित गोप के रूप में हुई है। एसआईटी की टीम ने इससे पूर्व 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरफ्तारी की पुष्टि दलसिंहसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो. नजीब अख्तर ने की है।
बता दें की 15 अगस्त की तड़के सुबह 2:30 बजे उजियारपुर थाने के शहबाजपुर गांव के पास पशु तस्करों ने छापेमारी के दौरान मोहनपुर ओपी के थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव को गोली मार दी थी। बाद में उपचार के दौरान पटना में उनकी मौत हो गई थी।
इस मामले में उजियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ये लोग चोरी किए गए पशु को दो तरह से खपाते थे। जो पशु दूधारू नहीं होते थे,उसे कसाय बाजार कटाने के लिए भेज देते थे। वहीं जो पशु दूधारू होते, उसे विभिन्न एजेंट के माध्यम से बेचने का काम करते थे। गिरोह के सदस्य अलग-अलग तरीके से इस काम को अंजाम देते थे।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…