समस्तीपुर :- समस्तीपुर युवा कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और आयरन लेडी से मशहूर स्व. इंदिरा गांधी की 39वीं पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में तथा भारत के पूर्व गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 149वीं जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी समस्तीपुर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का नेतृत्व समस्तीपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसियों ने रक्त दान कर देश एवं समाज के प्रति अपने योगदान के उच्च मापदंडों का प्रदर्शन किया। शिविर में अन्य लोगों के अलावा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मो. मोहिउद्दीन, समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, शाहरुख अशरफ, कुमार गौरव, दिलदार हुसैन, दीपक कुमार चौधरी, मो. अज़हर समेत अन्य लोग शामिल रहे।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…