समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलो में अगले चार दिनों तक हल्के से मध्यम बादल रह सकते हैं। अनुकूल मानसूनी प्रभावों के कारण अगले 24 से 48 घंटों तक उत्तर बिहार के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। उसके बाद वर्षा होने की सम्भावना में कमी आने की अनुमान है।
डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 10 से 15 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलने की संभावना है। इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 एवं दोपहर में 60 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…
समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…
समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…