समस्तीपुर :- समस्तीपुर- बरौनी रेल खंड के दलसिंहसराय- नाजिरगंज स्टेशन के बीच बुधवार तड़के सुबह ट्रेन से गिरकर एक नेपाली यात्री की मौत हो गई। मृतक नेपाल के सिरहा का रहने वाला जगेश्वर राम का 25 वर्षीय पुत्र श्याम राम बताया गया है। घटना की सूचना पर रेल पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।
घटना के संबंध में बताया कि गया है कि श्याम गांव के दर्जनभर लोगों के साथ मजदूरी करने के लिए पंजाब जा रहा था। वो लोग बरौनी से पंजाब के लिए ट्रेन पकड़ता। तड़के जयनगर से बरौनी जा रही सवारी गाड़ी सभी लोग बैठे हुए थे। सह यात्री प्रमोद कुमार ने बताया कि भीड़ अधिक थी। श्याम पेशाब करने के लिए गया था। इसी दौरान वह ट्रेन के नीचे गिर गया।
जानकारी के बाद सभी लोग ट्रेन से उतर कर उसे दलासिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति देख डॉक्टर ने उसे DMCH रेफर कर दिया। गांव के लोग उसे दरभंगा ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद सभी वापस सदर अस्पताल लौट आए।
वहीं रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। हादसा दलसिंहसराय- नाजिरगंज स्टेशन के बीच बुधवार की तड़के सुबह हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को सदर अस्पताल भेजा गया है।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…