Samastipur

ताजपुर रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में मैरेज हॉल व पार्क बनाने का सपना अब तक पूरा नहीं, योजना का डेढ़ करोड़ भी दूसरे मद में खर्च

तस्वीर : सांकेतिक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के ताजपुर रोड में इंद्रनगर स्थित नगर निगम, समस्तीपुर के ट्रेंचिंग ग्राउंड में मैरेज हॉल सह पार्क बनाने का सपना अब तक साकार नहीं हुआ है। इस काम के लिए उपलब्ध करीब डेढ़ करोड़ रुपये भी दूसरे मद में खर्च कर इस महत्वाकांक्षी योजना की फाइल ठंडे बस्ते में डाल दी गयी है। ट्रेंचिंग ग्राउंड में नगर निगम की अपनी चार एकड़ जमीन है, जिसमें करीब दो एकड़ जमीन पर स्थानीय लोगों ने अबैध रूप से कब्जा कर मकान बना लिया है।

बाकी जमीन पर वर्षों पहले शहर का कूड़ा फेंका जाता था। अतिक्रमणकारियों में पूर्व नगर परिषद समस्तीपुर के कुछ कर्मी के अलावा कई प्रभावशाली व दबंग लोग हैं। अतिक्रमित जमीन को खाली कराने के लिए कभी भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अतिक्रमणकारियों को केवल नोटिस जारी कर कार्रवाई की खानापूर्ति हो गई। नोटिस के बाद आगे की कार्रवाई नहीं की गई। परिणामस्वरूप, अतिक्रमणकारियों का हौंसला बढ़ता ही चला गया। बाकी जमीन पर भी वर्तमान में भी अतिक्रमण ही है। अतिक्रमण का खेल जारी ही है।

शहर के प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि आज यह योजना धरातल पर उतारी गई होती तो नगर निगम को इससे हर साल एक मोटी आमदनी मिलने का रास्ता खुल गया होता तथा शहर के जरूरतमंद लोगों को भी लाभ मिलता। यह योजना करीब साढ़े चार साल पहले नगर परिषद के पूर्व कार्यपालक अधिकारी देवेंद्र सुमन ने बनायी थी। योजना पर काम शुरू कराने के लिए स्टीमेट भी बनाया गया था जो आगे जाकर अचानक रुक गया। उसके बाद योजना ही ठंडी पड़ गई। इस योजना को धरातल पर उतारने में अतिक्रमण बड़ी बाधा बनी हुई है।

बाइट :

ट्रेंचिंग ग्राउंड में नगर निगम की जमीन पर कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। उन्हें सबसे पहले खाली करा कर बाउंड्री कराना आवश्यक है। मुझे इस जमीन पर पूर्व के समय में बनाई गई योजना के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। इसकी फाइल की खोज करनी होगी।

– मो. शफी अहमद, नगर प्रबंधक, नगर निगम, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

11 घंटे ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

11 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

12 घंटे ago

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

21 घंटे ago