समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर थाना क्षेत्र के एनएच-28 किनारे कोल्ड स्टोरेज चौक स्थित कपड़ा के थौक व्यवसायी की दुकान पर हथियारबंद तीन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने धावा बोल लूटपाट करने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने व्यवसायी को पिस्टल के बट से मार कर जख्मी कर दिया। इतने में सामने सड़क पर गश्ती पुलिस को देख सभी बदमाश बाइक पर सवार हो भाग खड़े हुए। घटना गुरुवार की देर शाम सवा नौ बजे के करीब की बताई जाती है।
व्यवसायी बंगरा थाना क्षेत्र के सरसौना निवासी प्रिंस कुमार बताया गया है। घटना के वक्त दुकानदार दुकान का हिसाब किताब मिलाकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इतने में मौका पाकर बाइक पर सवार तीन बदमाश दुकान में घुस गए और दुकानदार को गन पॉइंट पर लेकर लूटपाट की कोशिश करने लगे। इस दौरान दुकानदार से बदमाशों की बकझक होने लगी।
बकझक के दौरान ही बदमाशों ने पिस्टल की बट से दुकानदार पर प्रहार किया। फिर पुलिस गश्ती दल को सड़क पर आते देख फरार हो गए। इस बाबत पूछे जाने पर ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि कुछ बदमाशों के साथ दुकानदार की झड़प होने और पिस्टल के बट से दुकानदार को चोट पहुंचाने की सूचना मिली है। लूटपाट या गोलीबारी की घटना नहीं हुई है। पुलिस बल के साथ अधिकारी को घटनास्थल पर भेजकर घटना की छानबीन कराई जा रही है।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…