Samastipur

समस्तीपुर में लगातार हो रही कारवाई के बाद भी सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ पोस्ट डालना नहीं हो रहा बंद, फिर फोटो वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में आज-कल हथियार के साथ फोटो और वीडियो बनाना और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का ट्रेंड बन गया है। ऐसे ही फोटो और वीडियो फिर तेजी से सोशल मीडिय पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि वीडियो व फोटो वायरल होने के बाद समस्तीपुर पुलिस द्वारा कारवाई भी की जा रही है, लेकिन अवैध हथियार का सोशल मीडिया पर प्रदर्शन लगातार जारी है।

इन युवकों में पुलिस का खौफ नहीं दिख रहा है इसलिये लगातार कारवाई के बाद भी हथियारों का प्रदर्शन इस कदर जारी है, जैसे वह पुलिस को चिढ़ा रहे हों। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र का है, जहां अवैध हथियार का प्रदर्शन कर रहे एक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। युवक की पहचान सिंघिया थाना क्षेत्र के बेहट निवासी रामसुखित राय के पुत्र रंधीर कुमार के रूप में की गई है।

वायरल हो रहे दो तस्वीर में से एक तस्वीर ठंड के समय का बताया जा रहा है जिसमें युवक हाथ में देसी कट्टा लिए स्वेटर पहनकर साइकिल पर सवार है। वहीं दूसरी तस्वीर में शर्ट पहने और सर पर गमछा बांध दोनों हाथ में देसी कट्टा लहरा रहा है। इससे पहले भी सिंघिया थाना क्षेत्र में हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होते रहा है, जिसमें पुलिस कार्रवाई भी की है। अब देखने वाली बात होगी की समस्तीपुर पुलिस इसके उपर क्या कुछ कारवाई करती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

5 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

6 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

10 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago