समस्तीपुर :- शहर से सटे हाउसिंग बोर्ड मैदान में दशमी के दिन रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला दशहरा समिति द्वारा कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। पंजाबी कॉलोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर मे रावण के अलावा कुंभकरण, मेघनाथ का पुतला बनाया जा रहा है। इस बार रावण 60 फीट उंचा होगा। जबकि कुंभकरण 50 व मेघनाथ 40 फीट का होगा। इसके साथ ही 100 फीट की परिधि में लंका नगरी का निर्माण होगा। पुतला का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। कलाकार पुतला को अंतिम टच देने में लगे हैं।
दशहरा समिति के अध्यक्ष विनोद तनेजा ने बताया कि गत 67 सालों से समिति द्वारा यहां रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 68वां दहन का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है। नवमी के दिन पुतला को हाउसिंग बोर्ड मैदान में ले जाकर वहीं पर पटाका लगाया जाएगा। पहली बार चार झांकी का आयोजन होगा। इसके लिए बाहर से कलाकार को बुलाया गया है। कृष्ण दरबार के साथ ही शिवजी और रावण भी उतारा जाएगा, गणेश भी दिखाई देंगे। राम- लक्ष्मण पूजा समिति सदस्य के ही बच्चे होगें।
पंजाबी कॉलोनी से निकलेगी जुलूस, प्रसाद का होगा वितरण :
कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष साहिल चोपड़ा ने बताया कि दशवी के दिन लक्ष्मी नारायण मंदिर ने राम- लक्षण के साथ जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस हाउसिंग बोर्ड मैदान पहुंच कर रावण दहन में शामिल होगा। लौटने के दौरान मैदान मंदिर तक प्रसाद का वितरण होगा।
सुरक्षा में पहली बार लगाया जाएगा बाउंसर :
कार्यक्रम स्थल पर जिला पुलिस की सुरक्षा तो रहेगी ही समिति के सदस्य के साथ ही पहली बार सुरक्षा में 6 बाउंसर को लगाया जाएगा। ताकि भगदड़ की स्थिति से निपटा जा सके। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के अलावा सचिव मुकेश कटारिया, कोषाध्यक्ष सुमित झाम ने लोगों ने शांति पूर्ण माहौल में रावण दहण का आनंद लेने का आह्वान किया है।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…