समस्तीपुर में चैन स्नैचिंग कर गुदरी बाजार में बेचा करता था बदमाश, पुलिस ने दुकानदार समेत चार को दबोचा
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- सोना चोरी और स्नैचिंग कर उसकी तस्करी का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस लगातार कार्रवाई तो कर रही है, लेकिन इस पर पूर्ण रूप से रोकथाम नहीं लग पा रहा है। हालांकि इस बार समस्तीपुर पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार शहर में चैन स्नैचिंग कर स्वर्ण व्यापारी को बेचने वाले दो युवक, एक दुकानदार व उसके एक स्टाफ को गिरफ्तार किया है। वहीं, अपराधी के पास से पुलिस ने 49 हजार रुपये नगद व एक बाइक बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दुधपुरा के रहने वाला श्रीनिवास स्वर्णम गुदरी बाजार में सोना चांदी का दुकान चलाता है। वहीं, दुधपुरा के ही रहने वाले अजय कुमार उर्फ टाइगर, अशोक कुमार उर्फ बिट्टू कुमार चैन स्नैचिंग कर स्वर्ण व्यापारी को सोना बेचा करता था। तभी इसकी भनक समस्तीपुर पुलिस को लग गई। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी करते हुए दुकानदार श्रीनिवास स्वर्णम सहित बेचने वाले दोनों युवकों व दुकानदार के स्टाफ प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
सदर DSP ने क्या कुछ जानकारी दी यहां देखें…
समस्तीपुर बीएड कॉलेज के पास चेन स्नैचिंग करने वाले दो अपराधी सहित एक स्वर्ण दुकानदार और उसका स्टाफ भी गिरफ्तार, 49000 कैश और एक बाइक बरामद…@Samastipur_Pol#Samastipur#samastipurnews pic.twitter.com/g0HNrqwyjz
— Samastipur Town (@samastipurtown) October 31, 2023
