Samastipur

समस्तीपुर में अहर्ता छुपाकर पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले 18 सौ किसानों को नोटिस, 1.80 करोड़ रुपये करने है जमा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में अहर्ता छुपाकर प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों से रुपये वसूली की कार्रवाई शुरू हो गई है। इस संबंध में कृषि विभाग ने नोटिस जारी किया है। जिले के करीब 18 सौ लोगों ने अर्हता छुपाकर योजना का लाभ लिया था। इन लोगों ने करीब 1.80 करोड़ रुपये अब तक जमा नहीं किये है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 2401 अपात्र किसानों ने सम्मान राशि ली थी। इसमें से करीब 600 किसानों ने रुपये वापस कर दिए। विभाग ने बाकी किसानों को नोटिस देकर राशि वसूली की कार्रवाई प्रारंभ की है।

केंद्र सरकार द्वारा जारी पत्र के आलोक में अपनी अहर्ता छुपाकर उक्त योजना की राशि लेने वाले किसानों के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ की गई है। 1800 किसानों में करीब एक हजार किसान ऐसे हैं, जो सरकार को आयकर रिटर्न भर रहे हैं, जबकि अन्य किसान विभिन्न कारणों से अयोग्य हैं। 30 नवंबर तक योजना की राशि वापस करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है।

निर्धारित समय तक राशि वापस नहीं करने पर संबंधित किसानों के विरुद्ध नीलाम पत्र वाद दायर किया जाएगा। जो किसान योजना के खाते में राशि वासप करेंगे, उन्हे सबूत के रूप में जिला कृषि कार्यालय में दस्तावेज जमा करना होगा, जिसे भारत सरकार द्वारा जारी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पोर्टल पर भेजा जाएगा। जिले में करीब दो लाख 36 हजार 549 किसान योजना के अंतर्गत पात्र हैं।

इन लोगों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ :

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के लाभुकों की पात्रता तय की है। ऐसे किसान जो सरकारी नौकरी करते हैं या मंत्री, पूर्व मंत्री, मेयर या इससे उच्च पद पर कार्यरत हो, जिनकी पेंशन दस हजार रुपये से अधिक हो, सरकार को आयकर टैक्स जमा करते हो या फिर किसी पेशेवर पोस्ट डाक्टर, इंजीनियर, वकील या अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत हो को इस योजना की राशि नहीं मिलेगी।

24784 किसानों ने अभी तक अपना ई-केवायसी :

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को अक्टूबर माह में योजना की 15वीं किस्त दी जानी है। ​जिला में 2.36 लाख किसानों को सम्मान निधि​ योजना के तहत खेती के लिए सहायता राशि दी जाती है। वहीं जिन किसानों ने ई-केवायसी नहीं कराया है उन्हें इस बार योजना की यह किस्त नहीं दी जाएगी। जिला में इस योजना से जुड़े 24784 किसानों ने अभी तक अपना ई-केवायसी नहीं कराया है।

बाइट :

अहर्ता छुपाकर प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से लाभ लेने वाले किसानों से रुपये वसूली की जा रही है। जो रुपये वापस नही करेंगे उनपर करवाई की जाएगी।

दिनकर प्रसाद सिंह, डीएओ

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में सुरक्षित कौन? बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी, थाने पहुंचा मामला

बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है.…

5 मिनट ago

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

9 घंटे ago

मोहनपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, सवारी को पहुंचा कर लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…

9 घंटे ago

बिहार: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला, RPF के जवानों ने यूं बचाई जान, CCTV में कैद हुई घटना

बेगूसराय में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रैक के…

10 घंटे ago

दरभंगा जातीय हिंसा: चिराग पासवान ने घायलों से की मुलाकात, बोले- किसी भी हाल में नहीं बचेंगे दोषी

दरभंगा में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों से रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के…

13 घंटे ago