Samastipur

समस्तीपुर में नियोजन मेले के दौरान 898 अभ्यर्थियों का किया गया चयन, 4 को किट भी मिला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल के प्रांगण में सोमवार को एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें तकनीकी और गैर तकनीकी क्षेत्र के 15 नियोजकों ने भाग लिया। वहीं 898 अभ्यर्थियों का चयन कंपनियों की ओर से किया गया। जिनके अंतिम चयन की प्रकिया जारी है।

मेला में 1348 युवाओं ने अपना अपना बायोडाटा जमा किया था। मेला का उद्घाटन प्रभारी डीएम अखिलेश कुमार सिंह व महापौर अनिता राम ने किया। इस दौरान प्रभारी डीएम ने युवाओं के बेहतरी को लेकर किये जा रहे प्रयास का प्रचार प्रसार बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया। उन्होंने नियोजनालय द्वारा संचालित टूल किट योजना के पांच अभ्यर्थियों तथा स्टडी किट योजना के चार अभ्यर्थियों को टूल किट एवं स्टडी किट दी। वहीं इन दोनों योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिला नियोजनालय समस्तीपुर से जुड़े रहने के लिए सभी को प्रेरित किया।

इस दौरान कुशल युवा कार्यक्रम के अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट भी दिया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने जिला नियोजनालय के महत्व को बताते हुए टूल किट एवं स्टडी किट के लिए अधिक से अधिक आवेदन देने के लिए आईटीआई पास एवं जनरल कम्पटीशन की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को प्रेरित किया। मौके पर आकाश श्रीवास्तव सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, नवल किशोर महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, मो. जावेद रहमत श्रम अधीक्षक, सफदर रहमान, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित सभी जिला कौशल प्रबंधक, जिला कौशल विशेषज्ञ, सभी जिला कलस्टर मैनेजर एवं जिला नियोजनालय समस्तीपुर के सभी कर्मी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

9 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

10 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

11 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

18 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

20 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

22 घंटे ago