Bihar

दरभंगा में दो लोगों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका, शवों का किया अंतिम संस्कार

बिहार के दरभंगा में जहरीली शराब पीने से संदिग्ध मौत ने शराबबंदी की पोल खोल दी है. जिले के हायाघाट प्रखंड के मकसूदपुर गांव में शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है. उनमें से एक पीड़ित का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है, वहीं दूसरे को समस्तीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत:

बताया जाता है कि जिले के हायाघाट प्रखण्ड के मकसूदपुर गांव में रविवार को दिन के करीब 1 बजे लालटून सहनी (55 वर्षीय), अर्जुन दास (29 वर्षीय), संतोष कुमार दास (26 वर्षीय) और भूखला सहनी (50 वर्षीय) सहित 5 लोगों ने एक साथ बैठकर देसी शराब पी थी. सोमवार की सुबह से चार लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. जिसके बाद आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने चारों पीड़ित को इलाज के लिए हायाघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

परिजनों ने शराब पीने की बात स्वीकारी:

इलाज के दौरान संतोष कुमार दास और भूखला सहनी ने सुबह के करीब 10 बजे दम तोड़ दिया. जिसके बाद मरने वाले दोनों के शवों का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया. फिलहाल लालटून सहनी का डीएमसीएच में और अर्जुन दास का समस्तीपुर में इलाज चल रहा है. लालटून सहनी की बेटी पार्वती देवी ने स्वीकार किया है कि उसके पिता और चाचा समेत अन्य लोगों ने शराब पी थी. एक मृतक भूखला सहनी उसका चाचा था.

इस बारे में हायाघाट थाना के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि शराब पीने से मौत की सूचना मिली है. मामले में अनुसंधान चल रहा है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत के पीछे का असल कारण क्या है. फिलहाल स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है.

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

8 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

9 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

10 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

19 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

21 घंटे ago