समस्तीपुर :- केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल मिशन इंद्रधनुष अभियान के दूसरे चक्र का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इस दौरान अभियान के पहले दिन समाचार लिखे जाने तक लगभग 15 सौ से अधिक बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जा चुका था। इसके तहत जिले में पूर्व से निर्धारित 1630 केंद्रों पर टीकाकरण कार्य किया गया।
डीआईओ डॉ. विशाल कुमार ने बताया कि पहले दिन दो हजार 234 टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। चार बजे तक यूविन पोर्टल पर लगभग 1400 टीकाकरण का ब्योरा अपलोड किया जा चुका था। जबकि अन्य टीकाकरण का ब्योरा अपलोड करने की प्रक्रिया जारी थी। उन्होंने कहा कि यूविन पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण समय से अपलोड नहीं किया गया। हालांकि टीकाकरण कार्य कहीं भी प्रभावित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि निर्धारित आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी टीकाकरण किया गया है।
मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत दिए जाने वाले टीकाकरण का सभी डिटेल यूविन पोर्टल पर अपलोड करना है। ताकि लाभुकों को अलगे टीकाकरण की सूचना समय से पहले उनके मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से दी जा सकी। लेकिन पोर्टल में तकनीकि खराबी के कारण दिन के एक बजे तक विभाग इसको लेकर परेशान रहा। वहीं पोर्टल काम नहीं होने के कारण लाभुकों का टीकाकरण के बाद मैन्यूअल तरीके से फार्म भरा गया। जिसमें मोबाइल व आधार पर नंबर भी अंकित किया गया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…