Samastipur

समस्तीपुर जिले में विद्यालय से अनुपस्थित रहने वाले लगभग 85 हजार बच्चों के नाम काटे गये, जानें DEO ने क्या कहा…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार के सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर शिक्षा विभाग अब काफी शख्त रवैया अपना रहा है। विभाग के निर्देश पर वैसे बच्चे जो लगातार विद्यालय से अनुपस्थित है, उनका नाम काटने का निर्देश जारी किया गया है। विभाग के निर्देश के बाद समस्तीपुर जिले में लगभग 85 हजार बच्चों का नाम विद्यालय से काट दिया गया।

विद्यालय से नाम कटने के बाद से बच्चों और अविभावकों में हड़कंप मच गया है। विद्यालय से अनुपस्थित रह रहे बच्चे अब फिर स्कूल की तरफ मुखातिब हो रहे है। स्कूल से अनुपस्थित रहे बच्चों की अपनी अलग दलील है। कुछ बच्चे परिवार और रिश्तेदार में किसी के बीमार होने तो कुछ खुद के बीमार रहने की बात बता रहे है। वहीं कुछ बच्चे स्कूल में पढ़ाई नहीं होने की दलील दे रहे है।

शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद विद्यालय से अनुपस्थित बच्चों को नोटिस भेजा जा रहा है। स्कूल से नोटिस मिलने के बाद बच्चे अब विद्यालय पहुंच रहे है। विद्यालय के प्रधानाचार्य का बताना है कि जिन बच्चों के अविभावक लिखित डिक्लेरेशन दे रहे है उन बच्चों का पुनः नामांकन किया जा रहा है। स्कूल के प्रिंसिपल विभाग के निर्देश को सही बता रहे हैं। उनका कहना है कि इससे विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति काफी बढ़ी है।

वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय का बताना है कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों की उपस्थिति को लेकर लगातार विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इस आलोक में वैसे बच्चे जो विद्यालय से लगातार अनुपस्थित हो रहे हैं। जिले में ऐसे लगभग 85 हजार बच्चों का नामांकन काटा गया है। विद्यालय के द्वारा अनुपस्थित छात्रों को नोटिस भेजा जा रहा है। अगर उनके अभिभावक शपथ पत्र देते हैं, तो बच्चों का पुनः नामांकन किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

10 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

11 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

11 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

20 घंटे ago