Bihar

लालू यादव पर प्रकाश झा बनाएंगे फिल्म, तेजस्वी के पैसा लगाने की खबर, 2025 के चुनाव से पहले रिलीज!

बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू यादव ऐसी शख्सियत हैं जो कभी सियासत को कभी निजी कारणों से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। और अब लालू यादव का जीवन जल्द रुपहले पर्दे पर भी दिखेगा। लालू यादव पर बायोपिक बनने जा रही है। लालू की पार्टी राजद के ही एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बायोपिक बनने का काम पिछले 5-6 महीने से जारी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्क्रिप्ट के अधिकार यादव के परिवार से ले लिए गए हैं और बायोपिक का प्रोडक्शन प्रकाश झा का होगा। लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इस बायोपिक को फाइनेंस कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए पहले से ही पैसा दिया जा चुका है।

लालू पर बनने जा रही बायोपिक का कंटेंट कैसा होगा। इस पर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन लालू यादव के जीवन के उन पहलूओं को दर्शाया जाएगा, जिनके बारे में लोग बहुत कम जानते हैं। बायोपिक में उनकी उपलब्धियों और सियासी यात्रा को भी दिखाया जाएगा। बायोपिक की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। और जल्द ही फिल्म की कास्टिंग भी शुरू हो जाएगी। जिसमें ज्यादातर हिंदी बेल्ट के कलाकारों को शामिल किया जाएगा।

लालू पर बन रही बायोपिक के बारे में जब प्रकाश झा से सवाल पूछा गया, तो उन्होने इसे हंसी में टाल दिया। हालांकि राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि लालू यादव के जीवन पर बायोपिक बन रही है। ये अच्छी बात है, देश के युवाओं समेत सभी वर्गों के लोगों को उनके जीवन के बारे में काफी दिलचस्पी है। उन्होने कहा कि लालू यादव पर पहले भी काफी किताबें और फिल्में बन चुकी हैं। लोग ये भी समझना चाहते हैं कि लालू कैसे सामाजिक न्याय की मूक क्रांति लाए।

लालू यादव अपने ठेठ और मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। संसद में उनका भाषण सुनने को हर कोई उत्सुक रहता था। बिहार से लेकर देश की सियासत में लालू का सियासी सफर काफी रोचक रहा है। लोगों को उनके जीवन के बारे में जानने की उत्सुकता हमेशा रही है। राजनेताओं के जीवन पर बनी फिल्मों की बात करें तो बाला साहेब ठाकरे के पर फिल्म ठाकरे बनी थी। जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ठाकरे का किरदार निभाया था। फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में विवेक ऑबरॉय ने मोदी का किरदार निभाया था। द एक्सिेडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था। ऐसे में लालू पर बन रही बायोपिक उनके चाहनेवालों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

3 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

4 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

8 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago