समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सभी खेल प्रेमियों एवं क्रिकेट प्रेमियों में बिहार अंडर-19 वीनू मांकर ट्रॉफी के लिए सुमन का चयन होने से खुशी की लहर है। समस्तीपुर जिले के मगरदही पीएनटी काॅलोनी के पास रहने वाले रेल कर्मी प्रदीप कुमार व गृहणी माया देवी के पुत्र सुमन कुमार का चयन बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम में किया गया है, जो जिले के लिये गौरव की बात है।
सुमन को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। बीते पांच वर्षों से वह सिनियर डिविजन खेल रहा है। सुमन अंडर-19 एज ग्रुप के हेमंत ट्राॅफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला खिलाड़ी भी है।
सोमवार को सुमन बिहार के 15 सदस्य टीम के साथ पटना एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। जहां 12 अक्टूबर को असम के साथ वनडे मैच की शुरुआत करेंगे। अंडर-19 में चयन के साथ ही सुमन के लिए आईपीएल और देश के लिए खेलने का दरवाजा खुल गया है। लोगों ने सुमन के उज्वल भविष्य की कामना की है।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…