Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम के इस मुहल्ले में घर से निकलिए तो पानी में चलिए…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के मुसापुर संत नगर इंद्रपथ वार्ड संख्या-28 में जलनिकासी की व्यवस्था ना होने के कारण बारिश के पानी से जलभराव हो गया हैं। लोगों के घरों के दरवाजे तक दूषित पानी आ चुका है। सड़कों पर 1 से 2 फुट पानी जमाव है। स्थित यह है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

जलभराव की वजह से सड़क पर गड्ढ़े बन चुके हैं। राहगीरों को इन गडढ़ों का अंदाजा नहीं मिल पाता और रोजाना कई लोग गिर कर चोटिल होते हैं। जलभराव की समस्या झेल रहे लोग नगर प्रशासन व प्रतिनिधियों को कोस रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम नागरिकों से टैक्स लेती है। लेकिन सुविधाएं नदारद है।

शहर में ड्रैनेज सिस्टम अप्रभावी :

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण अक्सर बारिश के कारण सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन जाती है। शहर के अधिकतर सड़कों पर जलजमाव व नाले का गंदा बहता दिख जा रहा है। अब भी कई ऐसे मोहल्ले हैं, जहां नाला नहीं बन पाया है। जहां नाला बने भी हैं, वहां नाला निर्माण करवाते समय लेयर का ध्यान नहीं रखा गया, तो कहीं उक्त नाला का कहीं भी कनेक्टिविटी नहीं है। इस कारण नाला जाम की भी समस्या बनी रहती है। नाला जाम होने की वजह से बारिश के दिनों में सड़कों पर जलजमाव हो जाता है।

लोगों का कहना है कि नगर निगम को शहर में जलनिकासी के लिए मास्टर प्लान बनाने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर जलजमाव से शाम होते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। जिले में डेंगू का प्रकोप भी लगातार बढ़ रहा है। मच्छरों पर न तो अगरबत्ती और न ही स्प्रे का ही असर हो रहा है। लोगों ने बताया कि मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ गया है की शाम होते ही कहीं भी शांति से बैठ कर पढ़ाई नहीं हो पाती है। डीडीटी पावडर का छिड़काव भी बेअसर है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

11 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

12 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

13 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

20 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

22 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago