Bihar

पटना में कोयले से चलनेवाली 11 फैक्ट्री को प्रदूषण की वजह से बंद करने का नोटिस, 15 दिन का दिया गया समय

राजधानी पटना के पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में अब कोयला से संचालित उद्योग नहीं चलेंगे. कोयला से संचालित उद्योगों को बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने फाइनल नोटिस भेजा है. जिसमें कहा गया है कि 15 दिन के अंदर अपने उद्योगों को नेचुरल गैस में शिफ्ट कर लें या तो पीएनजी का इस्तेमाल करें. बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने 11 फैक्ट्रियों को नोटिस भेजा है. अगर कोई ऐसा नहीं करते हैं तो फैक्ट्रियों को बंद कर दी जाएगी.

11 फैक्ट्रियों को नोटिस:

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष डॉक्टर डीके शुक्ला ने बताया कि प्रदूषण पटना में एक बार फिर से बढ़ने लगा है. ठंड के मौसम में राजधानी पटना की स्थिति प्रदूषण के मामले में काफी गंभीर हो जाती है. सरकार का भी यह स्पष्ट निर्देश है कि जिन इलाकों में पीएनजी अथवा सीएनजी गैस की पाइपलाइन पूरी तरह पहुंच चुकी है. वहां इंडस्ट्री को नेचुरल गैस में शिफ्ट करना है. साल 2022 में ही तमाम उद्योगों को निर्देशित किया गया था कि वह अपने इंडस्ट्रीज को नेचुरल गैस में शिफ्ट करें और ईंधन के रूप में नेचुरल गैस का ही उपयोग करें.

राजधानी में बढ़ने लगा है प्रदूषण:

डॉ डीके शुक्ला ने बताया कि पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया में पीएनजी का पाइपलाइन पूरी तरह बिछ गई है.उन्होंने कहा कि कोयले से संचालित इन फैक्ट्रियों में एक फैक्ट्री 5 से 10 टन कोयला का प्रतिदिन उपयोग करते हैं. इससे धूलकण में पीएम 10 काफी फैल जाता है. यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है. डॉ डीके शुक्ला ने कहा कि बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद का स्पष्ट मानना है कि राजधानी वासियों को हानिकारक प्रदूषण से बचाना है.

15 दिन का अल्टीमेटम:

उन्होंने कहा कि इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और 15 दिन के अंदर कोई फैक्ट्री अपने प्लांट को ईंधन के रूप में नेचुरल गैस के तरफ शिफ्ट नहीं करते हैं तो उसे बंद भी किया जाएगा. पटना में ठंड के मौसम में प्रदूषण की मात्रा बढ़ जाती है. ठंड के मौसम में हवा का प्रवाह काफी कम हो जाता है. इससे प्रदूषण इकट्ठे हो जाते हैं. ऐसे में प्रयास है कि धूलकण के अलावा प्रदूषण में हार्मफुल गैस जितना कम से कम हो सके वह किया जाए और कोयला काफी अधिक हानिकारक गैस वातावरण में फैलाता है.

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; 10 जिलों के DEO और DPO का हुआ ट्रांसफर

Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…

1 घंटा ago

ट्रेनों को बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के मामले में समस्तीपुर मंडल के 180 लोग धराए

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…

12 घंटे ago

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

18 घंटे ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

18 घंटे ago

शिक्षा विभाग में 34 करोड़ की गड़बड़ी, बिहार के सभी DEO को 7 दिनों में देना होगा जवाब; HRMS पोर्टल पर छेड़छाड़ कर अधिक राशि निकालने का मामला

बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…

19 घंटे ago

रेलवे का बड़ा फैसला : यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 10 से अधिक शहरों के लिए पार्सल सेवा स्थगित

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और आवागमन की…

1 दिन ago