Samastipur

समस्तीपुर के आलोक और वैभव बिहार अंडर-23 क्रिकेट टीम के लिए चयनित, बैंगलोर के लिए हुए रवाना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के दो खिलाड़ियों का चयन बिहार (अंडर-23) क्रिकेट टीम में हुआ है। जितवारपुर निजामत मसलनचक निवासी कृष्णा प्रसाद के पुत्र आलोक कुमार और ताजपुर निवासी संजीव सूर्यवंशी के पुत्र वैभव सूर्यवंशी का चयन होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। दोनों 28 अक्टूबर से बैंगलोर में आयोजित U-23 मेंस स्टेट ए ट्राफी में बिहार टीम का सदस्य होंगे। मिली जानकारी के अनुसार वे दोनों 25 अक्टूबर को पटना से बंगलौर के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें की आलोक ने समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के तरफ से खेलते हुए लगातार वर्षों से अच्छा परफॉर्मेंस कर रहा है। वह जिला के प्रथम डबल सेंचुरी मरने वाला भी खिलाड़ी है। वहीं वैभव सूर्यवंशी भी कम आयु वर्ग में खेलते हुए सीनियर डिवीजन में अपने पार्टनर आलोक के साथ रेस्ट आफ सेंट्रल जोन में लगातार बेहतरीन बैटिंग करने के फलस्वरूप बिहार के उच्चतम स्कोर करने वाले में तीसरे और पांचवें नंबर पर विराजमान है। इसी कारण बिहार क्रिकेट संघ ने दोनों का सेलेक्शन किया है। वैभव सूर्यवंशी हाल ही में अंडर-19 बिहार क्रिकेट खेल कर आए हैं। जिसमें 99.70 की औसत से खेलते हुए 5 मैचों में 360 रन बनाए हैं।

बताते चलें कि बिहार की टीम इस टूर्नामेंट कुल सात मैच खेलेगी। बिहार की टीम 28 अक्तूबर को हरियाणा से, 30 अक्तूबर को सौराष्ट्र से, 1 नवंबर को अरुणाचल से, 3 नवंबर को दिल्ली से, 5 नवंबर को उत्तराखंड से, 7 नवंबर को जम्मू एंड कश्मीर से तथा 9 नवंबर को बरोदा से मैच खेलेगी।

बिहार की टीम इस प्रकार है:

आकाश राज-कप्तान, अल्टमस असरफ, आलोक कुमार, श्लोक, वैभव सूर्यवंशी, कुमार श्रेय, दीपक कुमार, हर्षित आनंद-विकेट कीपर, आयुष लोहारिका- विकेट कीपर, मयंक कुमार, आदित्या राज, अतुल प्रकाश, साकीब हुसैन, आमोद यादव, सब्बीर खान

सपोर्ट स्टाफ: 

अशोक कुमार-कोच, कुमार अभिषेक-फिजियो, अखिलेश शुक्ला-ट्रेनर एवं विशाल दास-मैनेजर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

8 मिनट ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

30 मिनट ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

55 मिनट ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

10 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

20 घंटे ago