समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरहेता गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक गोपाल प्रसाद देव व किरण देवी की बड़ी पुत्री ज्योति कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं प्रतियोगिता परीक्षा में 77वीं रैंक लाकर गांव सहित प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह डीएसपी के पद के लिए चयनित हुई हैं। ज्योति की शिक्षा दीक्षा मुजफ्फरपुर नवोदय विद्यालय से दसवीं तक हुई। इसके बाद इंटरमीडिएट दरभंगा पब्लिक स्कूल से व स्नातक (रसायन प्रतिष्ठा) डाॅ एलकेबीडी महाविद्यालय ताजपुर से हुई।
ज्योति ने पटियाला पंजाब से बीएड भी किया। तब आइएएस की तैयारी नई दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर करने लगी। इसी बीच बीपीएससी की परीक्षा भी दी। पहली प्रयास में ही उसे 77वीं रैंक मिली जिससे वह डीएसपी पद के लिए चयनित हुई। ज्योति ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लक्ष्य निर्धारित करके तैयारी करना ही सही रहता है। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य शुरू से ही अधिकारी बनने का था। इसलिए, मैंने इस प्रकार की परीक्षा पर फोकस किया। अब डीएसपी बन लोगों की सेवा करूंगी।
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…