Samastipur

समस्तीपुर: ट्रक में तहखाना बनाकर रखे गये भारी मात्रा में शराब को पुलिस ने किया बरामद, मौके से सभी तस्कर फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/हथौड़ी :- समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाने की पुलिस ने क्षेत्र के मेधपन्नी गांव में शुक्रवार की रात छापेमारी कर एक ट्रक पर लोड 140 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत 14 लाख रुपए आंकी जा रही है। हालांकि इस दौरान कारोबारी अंधेरा का फायदा उठाकर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। बरामद ट्रक यूपी नंबर का है। शराब ट्रक पर बनाये गए तहखाने में छिपाकर रखा गया था।

पुलिस को चकमा देने के लिए सामने से सुतली की बोरी रखी गई थी। जबकि पीछे शराब का कार्टून भरा था। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। वर्ष 2021 के बाद हथौड़ी पुलिस ने पहली बार शराब की इतनी बड़ी खेप बरामद की है।

जानकारी के अनुसार हथौड़ी पुलिस को सूचना मिली कि रात मेघपट्‌टी में शराब की बड़ी खेप उतरने वाली है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मोनू राय के साथ पुलिस टीम ने छापेमारी की। सड़क किनारे एक दस चक्का ट्रक को देख पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो ट्रक पर सवार लोग कूद कर चौर की ओर फरार हो गए। बाद में जब ट्रक की तलाशी ली गई तो सामने से सुतली की बोरी रखी थी। जबकि पीछे एक तहखाना मिला। जिसमें शराब भड़ा था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

बाइट :

हथौड़ी थानाध्यक्ष मोनू राय ने बताया कि बरामद ट्रक यूपी नंबर है। इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 के बाद पहली बार इतनी मात्रा में शराब बरामद की गई है। शराब तस्करों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

1 घंटा ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

5 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

7 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

8 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

8 घंटे ago