समस्तीपुर :- देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और आयरन लेडी से मशहूर स्व. इंदिरा गांधी की 39वीं पुण्य तिथि शहादत दिवस के रूप में तथा भारत के पूर्व गृहमंत्री लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 149वीं जयंती एकता दिवस के रूप में विशनपुर चौक स्थित उनके स्मारक स्थल पर मनाई गई। इस अवसर पर दोनों नेताओं के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर एक सभा का आयोजन किया गया।
सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने किया तथा संचालन ठाकुर मनोज भारद्वाज ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने देश को मजबूत सुदृढ़ बनाने मे दोनों नेताओं के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उनके मार्ग पर चलने का आम कार्यकर्ताओं का आवाहन किया।
इस अवसर अन्य लोगों के अलावा देवेंद्र नारायण झा, सरोज कुमार सिंह, अंजनी कुमार मिश्र, रंजन कुमार शर्मा, समस्तीपुर नगर निगम की मेयर अनिता राम, मुकेश कुमार चौधरी, उपेंद्र नाथ तिवारी, डोमन राय, फिरोज अंसारी, बाल मुकुंद राय, रितेश कुमार चौधरी, कामेश्वर पासवान, विश्वनाथ सिंह हजारी, राम विलास राय बिरनामा, आभा ठाकुर, नंदन कुमार चौधरी, शंभू चौधरी, राम विलास राय, मो. मोहिउद्दीन, कन्हैया कुमार, हरी लाल राम, राम नारायण शर्मा, अरुण कुमार कृष्णा कुमार, गणेश चौधरी, बच्चा बाबू गिरी, मदन मोहन ठाकुर, सूरज प्रकाश, वसीम अहमद, अमित कुमार, शाहरुख अशरफ, गौरव कुमार, दिलदार हुसैन, मो. अजहर, संजय कुमार, अनिल कुमार, मो. अजीम अंसारी सहित अन्य लोगों ने भी उनके तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…