Samastipur

समस्तीपुर के इस दुर्गा मंदिर में अंधे को मिली थी आंखों की रोशनी.. 22 साल से आस्था का केंद्र

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुरः समस्तीपुर शहर के बारह पत्थर दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। दुर्गा मां की महिमा से एक व्यक्ति को आंखों की रोशनी मिली थी। इसलिए यहां से श्रद्धलुओं का आस्था जुड़ा हुआ है। 22 साल से यहां मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है। जानकार बताते हैं कि 2001 में एक सूरज नाम का अंधा व गरीब व्यक्ति आया था। उसने युवाओं से दुर्गा पूजा करने की सलाह दी थी।

उसने बताया था कि वह सीने पर कलश रखकर मां की आराधना करेगा। पूजा में जो चढावा होगा, उससे मेरे आंखों का इलाज करा देना। इस बात को लोग मान लिए और पूजा शुरू की गई। पूजा के बाद चढ़ावा से मिले रुपए से सूरज का इलाज नेपाल में कराया गया, जिससे उसकी आंखें ठीक हो गई।

इसके बाद धीरे धीरे यहां पूजा-अर्चना में बढ़ोतरी होने लगी। अब मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनाकर पूजा की जाती है। स्थानीय प्रशासन के द्वारा सुरक्षा मुहैया कराया जाता है। इस बार भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। महासप्तमी को पट खुलने के बाद पूजा-अर्चना शुरू है। पूजा कमेटी के अध्यक्ष विजय पासवान ने बताया की सीने पर कलश रखकर दुर्गा पूजा की शुरुआत की गई थी। आज भव्य प्रतिमा बनाकर पूजा की जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

8 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

9 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

18 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago