Bihar

‘आपके घर में बेटी; माता-बहन है कि नहीं?’, बिहार के राज्यपाल ने क्यों किया ऐसा सवाल

सनातन धर्म पर कटाक्ष करने वाले को अब नहीं बर्दाश्त किया जाएगा। जो लोग सनातन धर्म को गलत कह रहे हैं, वह खुद गलत हैं। हम सभी सनातन धर्म के लोग ताकत दिखाएं। यह बातें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गया के आजाद पार्क स्थित गयाजी सेवा भारती द्वारा आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में रविवार को कहीं।

सनातन धर्म को गलत कहने वाले से पूछने की जरूरत : आर्लेकर

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को गलत कहने वाले से पूछने की जरूरत है कि आपके घर में बेटी, माता और बहन है कि नहीं? अगर है तो उसके साथ आप कैसा व्यवहार करते हैं। हमें गर्व है कि हम सनातन धर्म के मानने वाले हैं। हमें यह भी गर्व है कि हमने इस संस्कृति में जन्म लिया है। राज्यपाल ने गया के लोगों को नवरात्र की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज बेटियों का विशेष दिवस है।

कन्याएं माता शारदा का रूप

इसी क्रम में हम गयाजी आए हैं। कन्याओं के पांव पखार कर पूजन किया। मेरा सौभाग्य है कि इतना बड़ा कन्या पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। कन्याओं को हम माता शारदा के रूप में देखते हैं।

उन्होंने कहा कि बेटियों के सशक्त करने की जरूरत है इसके लिए सिर्फ कन्या पूजन ही सीमित नहीं है। बेटियों को शस्त्र और शास्त्र का ज्ञान देने की जरूरत है। यह संकल्प के साथ हम हम सभी नवरात्र में देवी पूजन करें।

राज्यपाल ने कन्याओं को पाखरे पांव और किया पूजन

शहर के आजाद पार्क स्थित गयाजी सेवा भारती द्वारा आयोजित कन्या पूजन में राज्यपाल ने 11 कन्याओं को पांव पखारते हुए पूजन किया।

कन्याओं को राज्यपाल ने पहले तिलक लगाया, उसके बाद माथे पर चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। राज्यपाल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री जीतराम मांझी ने भी कन्या पूजन किया। वहीं, गयाजी सेवा भारती द्वारा 1001 कन्याओं का पूजन किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

5 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

6 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

10 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago