अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर अंजली को एक दिन के लिये समस्तीपुर जिला शिक्षा कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- जिला शिक्षा विभाग में बुधवार को प्लान इंडिया के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत अंजली कुमारी को एक दिन के लिए समस्तीपुर शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मानवेंद्र राय का पदभार दिया गया। अंजली प्लस टू माध्यमिक विद्यालय वीरसिंहपुर कल्याणपुर की छात्रा है।
अंजलि ने कार्यालय में रहकर वहां के कार्य शैली को समझा और डीपीओ के समक्ष अपनी बात भी रखी। छात्राओं ने विद्यालय में होने वाली दिक्कतों, शौचालय की स्वच्छता, चेंजिंग रूम तथा बाल संसद की मजबूती की तरफ ध्यान दिलाया। डीपीओ ने अंजलि को आश्वस्त किया कि उसके इस मांग को वह राज्य की मीटिंग में रखेंगे एवं इसके लिए अनुकूल कदम उठाएंगे। इस कार्यक्रम में अंजलि के अलावा चांदनी और राजनंदनी मौजूद रही।
अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर अंजली को एक दिन के लिये समस्तीपुर जिला शिक्षा कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया…@BiharEducation_@BiharTeacherCan#Samastipur#samastipurnews pic.twitter.com/mRx6wUrvvC
— Samastipur Town (@samastipurtown) October 12, 2023

