समस्तीपुर :- रबी की खेती की तैयारी में जुटे किसान खाद की किल्लत से परेशान हैं। खासकर जिन किसानों ने आलू व मक्के की रोपाई के लिए अपना खेत तैयार कर लिया है, वे डीएपी खाद के लिए एक दुकान से दूसरे दुकान का चक्कर लगाने को विवश हैं। लेकिन किसी भी दुकान में उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है। यहां तक कि इफको ई मार्केट में भी डीएपी खाद की अनुपलब्धता के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
किसानों ने बताया कि आलू व मक्के की रोपाई के लिए उन्होंने अपना खेत तैयार कर लिया है। खेत में बेहतर फसल के लिए डीएपी खाद की जरूरत है। लेकिन किसी भी दुकान में उन्हें खाद नहीं मिल रहा है। जहां भी वे खाद लेने के लिए जाते हैं, खाद नहीं होने कर बात कह उन्हें लौटा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि डीएपी खाद के लिए विभिन्न गांवों के किसानों को इन दिनों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने बताया कि खाद के खुदरा दुकानदारों ने रबी की फसल की खेती शुरू होने से पहले ही डीएपी खाद का स्टॉक छुपा कर रख लिया है। ताकि वे उसे बाद में ऊंचे कीमत पर कालाबाजार में बेच सके। डीएपी खाद की घोर किल्लत होगी तो ऊंची कीमत पर किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाएगी। कई किसानों ने बताया कि विगत कई वर्षों से रबी फसल की खेती के दौरान डीएपी खाद के लिए किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इधर, इफको ई मार्केट कल्याणपुर के संचालक ने बताया कि कल्याणपुर इफको मार्केट में अभी डीएपी खाद नहीं है। डीएपी खाद छोड़कर शेष अन्य सभी खाद उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आगामी 10 नवंबर तक डीएपी खाद का रैक आएगा तब जरूारतमंद किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।
दूसरी ओर कल्याणपुर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार ने प्रखंड में खाद की किल्लत की समस्या से इंकार किया। उन्होंने बताया कि कल्याणपुर प्रखंड में खाद की कोई कठिनाई नहीं है। निर्धारित दर पर ही किसानों को खाद उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई खुदरा खाद दुकानदार किसानों को ऊंची कीमत पर खाद बेचेगा तो उस पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों को वैसे दुकानदारों के खिलाफ आवेदन देने की सलाह दी है जो किसानों को ऊंचे दर पर खाद बेचते हैं।
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…