Bihar

पटना के होटल में की थी सिपाही पत्नी की हत्या, अब पति ने किया सरेंडर, किए चौंकाने वाले खुलासे

पटना के एक होटल में महिला सिपाही शोभा कुमारी की हत्या के मामले में फरार हुए आरोपित पति गजेंद्र यादव ने रविवार को काको थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

काको थाना क्षेत्र के दमुहा गांव निवासी गजेंद्र यादव से आत्म समर्पण के बाद पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें वह बार-बार बयान बदलता रहा।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आत्मसमर्पण के बाद गजेंद्र को पटना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पूछताछ में होटल में हुई घटना पर वह कभी पत्नी को जिम्मदार ठहरा रहा था तो कभी स्वयं को भी।

कुर्था थाना के सुरा गांव की शोभा कुमारी से उसने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पत्नी शोभा की पुलिस में नौकरी लग गई, जिसके बाद वह एसएसबी के एक जवान धीरज से प्रेम करने लगी थी। इसके चलते संबंध में खटास आने लगे थी।

शोभा को कई बार एसएसबी जवान से दूरी बनाने को कहा गया, मगर वह मानने को तैयार नहीं थी, उसने कहा कि होटल में पत्नी ही उसकी हत्या करना चाहती थी। हथियार की छीना झपटी में गोली चल गई जो शोभा को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

20 अक्टूबर को हुई थी शोभा की हत्या

पटना स्टेशन स्थित मीनाक्षी होटल से 20 अक्टूबर की दोपहर पुलिस ने 2022 बैच की महिला सिपाही शोभा कुमारी का शव बरामद किया था। कमरे से दो कट्टा व कारतूस भी मिले थे।

काको थाना क्षेत्र के दमुहां निवासी पूर्व चौकीदार रामाशीष यादव के पुत्र गजेंद्र कुमार ने पटना पहुंचकर घटना से एक दिन पहले होटल बुक किया था। 20 अक्टूबर की सुबह उससे मिलने के लिए शोभा होटल में पहुंची थी। वहां से दोनों ने बाजार में जाकर खरीदारी की फिर लौटकर होटल पहुंचे।

आरोप के अनुसार, कुछ समय बाद शोभा की हत्या कर गजेंद्र वहां से फरार हो गया था। अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के सुरा गांव की शाेभा कुमारी और काको थाना क्षेत्र के दमुहां निवासी गजेंद्र कुमार ने सात साल पूर्व प्रेम विवाह किया था।

पांच साल तक दोनों हंसी-खुशी साथ रहे। शोभा ने एक बच्ची को जन्म दिया, जो अभी चार साल की है। छठे साल में शोभा की बीएमपी में नौकरी हो गई, जिसके बाद वह सिपाही प्रशिक्षण में भाग लेने चली गई।

शोभा का ससुराल आना कम हो गया। पति से बातचीत कम हो गई। यह दूरी धीरे-धीरे खाई बन गई। ट्रेनिंग पूरी भी नहीं हुई कि शोभा पर नौकरी छोड़ने का दबाव शुरू हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि पति ने अपनी सिपाही पत्नी की गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

6 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

7 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

13 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

13 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

14 घंटे ago