Samastipur

रेल यात्रियों के लिए Good News, दरभंगा-समस्तीपुर होकर हावड़ा जाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन; कब से चलेगी? जानिए…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पर्व-त्योहार में ट्रेन में यात्रियों की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने रक्सौल से हावड़ा के लिए साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ ने बताया कि यह ट्रेन सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल होते हुए हावड़ा तक जाएगी। इसके तहत गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल हावड़ा पूजा स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से 16.55 बजे खुलेगी। इसके बाद यह ट्रेन 17.45 बजे बैरगनिया, 18.25 बजे सीतामढ़ी, 18.55 जनकपुर रोड, 19.55 बजे दरभंगा, 21.20 बजे समस्तीपुर, 22.15 बजे बरौनी, 23.50 बजे किउल रूकते हुए अगले दिन सोमवार को 08.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा रक्सौल पूजा स्पेशल ट्रेन 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को हावड़ा से 23.00 बजे खुलेगी। अगले दिन रविवार को 06.40 बजे झाझा, 07.30 बजे किउल, 08.40 बजे बरौनी, 09.45 बजे समस्तीपुर, 10.55 बजे दरभंगा, 11.40 बजे जनकपुर रोड, 12.15 बजे सीतामढ़ी तथा 12.58 बजे बैरगनिया रूकते हुए 14.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। यह ट्रेन अप एवं डाउन दिशा में हावड़ा और रक्सौल के बीच बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया स्टेशनों पर रूकेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01 कोच, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी के 02 कोच, शयनयान श्रेणी के 10 कोच तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच लगेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

3 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

4 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

13 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

14 घंटे ago