Samastipur

करवा चौथ कल; खरीदारी के लिये बाजार रहे गुलजार, महिलाओं की उमड़ी भीड़

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- करवाचौथ के व्रत को लेकर बाजार में भीड़ देखने को मिली। बाजारों में खरीदारी करने को भारी संख्या में महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। करवाचौथ से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को बाजार में खरीदारी के लिए दिनभर महिलाओं की भीड़ भी उमड़ी रही। महिलाओं ने पूजन सामग्री के साथ ही शृंगार का सामान खरीदा। वहीं दुकानदारों ने भी महिलाओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए खरीदारी पर छूट और तरह-तरह के आफर का लाभ दिया। इससे रेडीमेड गारमेंट्स से लेकर साड़ी शोरूम तक महिला ग्राहकों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। खासकर लाल रंग की साड़ी की अधिक बिक्री हुई। अच्छी खरीदारी से दुकानदारों में भी खुशी की लहर थी।

कढ़ाई व सितारों के सूट की बढ़ी मांग

करवा चौथ पर्व पर महिलाओं को संजने-संवरने के लिए कढ़ाई व सितारों के सूट खूब भा रहे थे। दुकानदारों का कहना था कि इस वर्ष कढ़ाई व सितारों के सूटों की दोबारा से मांग बढ़ी है। सूटों में अनेक वैरायटी आई है। इसमें कई डिजाइन नए आए हैं, जो महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं। पंजाबी सूट, राजस्थानी सूट के साथ हरियाणवी सूटों की खूब खरीद हो रही है। इन सूटों की कीमत बाजार में 400 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक है। बाजार में फैंसी चुड़ियों की खूब बिक रही हैं। इस बार बाजार में काफी नए-नए डिजाइन की चूड़ियों की बिक्री के लिए आई हुई हैं। इसमें वेलवेट चुड़ी लटकन चुड़ी, स्टोन कड़े की डिमांड सबसे ज्यादा है।

सर्राफा बाजार में बढ़ी महिलाओं की भीड़

करवा चौथ पर्व को लेकर सर्राफा बाजार में महिलाओं की भीड़ दिखने लगी है। अंगूठी, मंगल सूत्र सहित कई चीजों की खरीदारी की गयी। इधर दुकानदारों ने कम रेज में सोने की आभूषण मंगवा रखे थे। महिलाएं और पुरुष अपनी-अपनी पसंद के गिफ्ट ले रहे थे। कुछ लोग फोटो फ्रेम भी बनवा रहे थे।

करवा चौथ पर सजे बाजार, महिलाओं की उमड़ी भीड़

करवा चौथ पर  शहर के बाजारों में महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। बाजार के कई हिस्सों में आवागमन में इस बीच लोग जाम से जूझे। सौंदर्य प्रोडक्ट, ज्वेलरी, कपड़े और श्रृंगार की दुकानों में दिनभर चहल-पहल रही। पति की दीर्घायु आयु के लिए विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर मंगलवार को शहर के बाजार महिलाओं से गुलजार दिखे।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

2 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

2 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

2 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

6 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

10 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

11 घंटे ago