Samastipur

हरियाणा में गर्ल फ्रेंड के साथ रहता था समस्तीपुर का मोस्ट-वांटेड बदमाश; लूट, हत्या, डकैती जैसे गंभीर कांडो में वांछित मो. अरमान को SIT ने किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि टॉप-20 में शामिल कुख्यात अपराधी मो. अरमान को हरियाणा के फरीदाबाद जिला अन्तर्गत मुजेसर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। वह ताजपुर थाना के कसबे आहर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों पूर्व समस्तीपुर जिला अन्तर्गत दक्षिण ग्रामीण बैंक शाखा चाँदचौर उजियारपुर शाखा, हरपुर एलौथ मुसरीघरारी एवं शाखा महमदा पूसा में हुये लूट की घटना का मुख्य सरगना, खानपुर स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड, नगर थाना अन्तर्गत जर्दा व्यवसायी के साथ लूट-पाट एवं गोली कांड की घटना हुई थी।

इसके अलावे सराय (वैशाली) थाना अन्तर्गत हुये चीनी व्यापारी के साथ हुये 13 लाख की लूट की घटना, एनएच बंगरा थाना अन्तर्गत हुये दो बाईक लूट की घटना, वारिसनगर थाना अन्तर्गत गोली मारकर समूह लूट की घटना, सकरा (मुजफ्फरपुर) थाना अन्तर्गत बाईक लूट की घटना में इसकी तलाश थी।

एसपी ने बताया कि वर्ष 2023 में विगत मार्च महीने में उजियारपुर, मुसरीघरारी एवं पूसा थाना अन्तर्गत तीन दक्षिण ग्रामीण बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। कांड की गंभीरता को देखते हुये लूट की घटना का सफल उद्भेदन, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा लूटे गये रूपये की बरामदगी के लिए चार एसआईटी का गठन किया गया था। उपरोक्त तीनों बैंक लूट कांडों का पूर्व में उदभेदन करते हुये घटना में संलिप्त मो जावेद उर्फ नियाज, सुधांशु कुमार उर्फ विक्की एवं रामबाबू उर्फ संजीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा लूटी गयी 20 लाख 23 हजार रूपये की भी बरामदगी की गयी थी।

उपरोक्त तीनों लूट की घटनाओं का मास्टर माइंड एवं मुख्य अपराधकर्मी मो अरमान घटना के समय से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु एसआईटी लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में विशेष टीम को तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन के आधार पर सूचना मिली की कुख्यात अपराधी मो अरमान को हरियाणा के फरीदाबाद जिला अन्तर्गत मुजेसर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा है और ऐशो आराम की जिंदगी व्यतित कर रहा था।

इस सूचना पर विशेष टीम के द्वारा फरार कुख्यात अपराधी मो अरमान को हरियाणा के फरीदाबाद जिला अन्तर्गत मुजेसर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है, जिसे आज न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उक्त अपराधी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछ-ताछ किया जाएगा। एसपी ने बताया कि ताजपुर, उजियारपुर, पूसा थाना, मुसरीघरारी थाना, बगरा थाना, नगर थाना, वारिसनगर थाना, खानपुर थाना, सकरा (मुजफ्फरपुर) थाना, सराय वैशाली थाना में दर्जन भर से अधिक मामला दर्ज है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

6 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

7 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

8 घंटे ago