Samastipur

अंगारघाट स्टेशन पर ट्रेन की बोगी से निकली चिंगारी तो कूदने लगे यात्री, अपने दुधमुंहे बच्चे को लेकर कूदी महिला जख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड के अंगारघाट रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर से सहरसा जा रही पैसेंजर ट्रेन की बोगी के नीचे से अचानक चिंगारी निकलते देख ट्रेन में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए सभी ट्रेन से कूदने लगे। इससे करीब दो दर्जन से अधिक यात्री चोटिल हो गये। यह गनीमत ही था कि जिस समय चिंगारी निकली उस समय ट्रेन अंगारघाट स्टेशन पर रूकी हुई थी। ट्रेन चलती रहती तो बड़ी घटना को हो सकती थी।

यह हादसा शाम करीब चार बजे हुआ। इसके कारण ट्रेन लगभग आधा घंटा स्टेशन पर रुकी रही। हसनपुर की महिला नूतन कुमारी ने बताया कि चिंगारी निकलने के बाद ट्रेन के अंगारघाट में रुकते ही लोग ट्रेन से कूदने लगे। सभी को जान बचाने की जल्दबाजी थी जिससे सभी एक दूसरे पर ही कूद रहे थे। जिससे उसे भी पैर में चोट लगी। इसी बीच पता चला कि अंतिम बौगी के चक्का में आग लग गया था, जिसकी चिंगारी व धुंआ से भगदड़ मची।

महिला ने बताया कि इस हादसा में उनके ही पड़ोसी मालदह मौजी गांव निवासी निरसु साह व छेदी साह के परिवार की तीन महिलाओं में एक अपने दुधमुंहे बच्चे को लेकर कूद गई जिससे उसे काफी चोट लगी। बाद में स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराकर ऑटो रिजर्व कर हसनपुर गयी। इस संबंध में अंगारघाट स्टेशन मास्टर पिंटू कुमार ने बताया कि समस्तीपुर से सहरसा को जा रही पैसेंजर ट्रेन के अंतिम बोगी के चक्का का ब्रेक बाइंडिग फंस गया था। इसी से धुंआ उठा। जिससे लोग ट्रेन से कूदने लगे। उन्होंने बताया कि हादसा से ट्रेन स्टेशन पर 25 मिनट खड़ी रहकर वेंडिंग को दुरुस्त होने पर गंतव्य के लिए चली गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

8 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

9 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

10 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

17 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

19 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

21 घंटे ago