समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार रात बदमाशों ने किराना व्यवसायी दो सहोदर भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। रोसड़ा से सटे पांचूपुर चोरबा पोखर के समीप बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पवड़ा निवासी मणिकांत चौधरी के पुत्र सुमित कुमार चौधरी (36) व अजित कुमार चौधरी (32) के रूप में की गई है।
बताया गया है कि किराना व्यवसायी सुमित चौधरी के साथ गत वर्ष 3 जून 2022 की शाम अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में किराना व्यवसायी ने रोसड़ा थाना में कांड सं 183/22 दर्ज कराया था। अपराधियों ने हथियार के बल पर चोरबा पोखर और ढ़रहा चौक के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया था और बुधवार को फिर अपराधियों ने उसी घटनास्थल के समीप इस घटना को भी अंजाम दिया। परिजनों की मानें तो कई बार सुमित ने प्रशासन से अपराधियों को लेकर खतरा रहने की बात बताई थी। अगर समय रहते पुलिस प्रशासन तत्परता दिखाते हुए अपराधियों की धर-पकड़ और दोनों व्यवसायी बंधुओं को सुरक्षा मुहैया करा देती तो शायद यह घटना नहीं होती। लोग इसे पुलिस प्रशासन की विफलता मान रहे हैं। आक्रोशित परिजन पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जता रहे थे।
बदमाशों ने इस तरह दिया घटना को अंजाम :
वहीं घटना को लेकर बताया जाता है कि दोनों भाई सुमित और अजित प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी चोरबा पोखर के समीप अपराधियों ने बाइक सवार दोनों भाइयों को गोली मार दी। कुछ देर बाद उधर से गुजरने वाले राहगीरों ने सड़क पर गिरे दोनों भाई को देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों भाइयों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गई, जहां ऑन ड्यूटी डॉ. मनीष कुमार ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर ने बताया कि जिस तरह का जख्म दोनों के शरीर पर पाया गया है, उससे प्रतीत होता है कि अपराधियों ने दोनों भाइयों को काफी नजदीक से गोली मारी है। सुमित को अपराधियों ने पेट के समीप गोली मारी है, जबकि अजित को पंजरे के समीप गोली लगी है। पुलिस ने घटनाटस्थल से खोखा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। वहीं रोसड़ा नगर इंस्पेक्टर प्रसुन्जय कुमार ने बताया कि अपराधियों द्वारा किराना व्यवसायी दो सहोदर भाइयों की गोली मार हत्या कर दी गयी है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। तकनीकी जांच की मदद ली जा रही है। शीघ्र ही अपराधियों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…
पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…
समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…
समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…
समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…