Samastipur

दूध लाने जा रही बच्ची हुई सड़क हादसे की शिकार, मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित अम्बेडकर चौक के निकट बुधवार की सुबह एसएच-88 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटो एसएच-88 को जमकर स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मृतका की पहचान रायपुर बुजुर्ग पंचायत वार्ड संख्या-12 निवासी राजकुमार साह की पुत्री चांदनी कुमारी (9) के रूप में की गई है। घटना के बाबत लोगों ने बताया कि उक्त बच्ची दूध लाने घर से निकली थी। सड़क पार करने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान अनियंत्रित वाहन विपरीत दिशा में आकर ठोकर मार दी। जिससे बच्ची की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका के शव के साथ सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि यहां आए दिन घटनाएं होती रहती है। इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाए। साथ ही मृतका के परिजन को उचित मुआवजा एवं ठोकर मारने वाली वाहन को जब्त करने की मांग की जा रही थी।

घटना की सूचना पर सरायरंजन पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटी थी। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय समाजसेवियों के सहयोग से वरीय पदाधिकारी से बात कर अबिलंब ब्रेकर का निर्माण वह उचित मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर करीब 2 घंटे बाद जाम समाप्त हुई। उसके बाद पुलिस द्वारा मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

21 मिनट ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

11 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

11 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

12 घंटे ago