DMCH के वरीय चिकित्सक का निधन, समस्तीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने दी श्रद्धांजलि
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- दरभंगा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत वरीय चिकित्सक डॉ. एनके गामी के निधन पर समस्तीपुर सदर अस्पताल में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार ने शोकसभा की अध्यक्षता की।
उन्होंने कहा कि डॉ. गामी सदा अस्पताल में अपने सेवाकाल में अपने व्यवहार के लिए सभी के चहेते थे। सेवाकाल के अंतिम पड़ाव पर उन्होंने समस्तीपुर से अपने गृह ज़िला दरभंगा में अपना स्थान्तरण करा लिया था। जहां तबियत खराब होने पर मंगलवार को उनका निधन हो गया।
DMCH के वरीय चिकित्सक का निधन, समस्तीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने दी श्रद्धांजलि#Samastipur #SadarHospital #DMCH #Doctor @SamastipurDhs pic.twitter.com/BZTRoUld9s
— Samastipur Town (@samastipurtown) October 12, 2023

